कांग्रेस रांची जिला राजनीतिक मामले की समिति के सदस्य बने महेश कुमार मनीष व हिना परवीन कांके।
झारखण्ड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने राज्य के प्रत्येक जिला मे कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक मामले की समिति का गठन किया है. इसी कड़ी मे रांची जिला कमिटी का भी गठन किया गया. रांची जिला के लिए जिलाध्यक्ष सोमनाथ मुंडा के अध्यक्षता मे सांसद, विधायक व 18 लोगो सहित अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष महेश कुमार मनीष व कांके प्रखंड के जिला परिषद सदस्य हिना परवीन को भी शामिल किया गया है। यह कमिटी पार्टी के कार्यों की समीक्षा करेगी साथ ही पार्टी के अंदर समन्यव भी स्थापित करने का कार्य करेगी. वहीँ एक निर्धारित तिथि पर कमिटी बैठक कर पार्टी के कार्यों की समीक्षा कर प्रदेश को रिपोर्ट भी सौपने का कार्य करेगी। महेश कुमार मनीष व हिना परवीन ने बताया कि इस कमेटी के बनने से
पार्टी के अंदर कार्यकर्ताओं को कार्य करने की जिम्मेवारी बढ़ेगी। संगठन मजबूत होगा साथ ही कांग्रेस पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं और सभी समुदाय के लोगों को पार्टी में प्रतिनिधित्व भी मिलेगा इन दोनों के सदस्य बनने पर एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान कांके प्रखंड अध्यक्ष संजर खान, जमील अख्तर, मदन कुमार महतो, गुलजार अहमद, लालचंद सोनी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी हैं।










