विधायक समीर मोहन्ति ने किया स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन
बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन विधायक समीर कुमार मोहंती ने दी प्रज्वलित कर किया. जिसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उत्पल मुर्मू ने किया.इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाना सरकार का एकमात्र उद्देश्य है. सरकारी स्वास्थ्य योजना योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने की जरूरत है.उन्होंने कहा कि अपने आप में सुधार होने से बेहतर समाज का निर्माण होगा.विधायक ने कहा कि एक्स-रे के लिए रिफिल खर्च अब लाभुकों देना नहीं पड़ेगा.रिफिल का खर्च हम अपने निजी स्तर से देंगे. इस अवसर पर 20 सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा,बीडीओ केशव भारती,सीओ राजाराम सिंह मुंडा आदि ने अपने विचार रखें. इसके पूर्व अतिथियों को गुलदस्ता एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया.विधायक ने स्वास्थ्य शिविर में सभी स्टॉल का जायजा लिया. शिविर में स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं परामर्श के लिए दुर्दशा से लोग पहुंचे.मौके पर सुमित माईती, अरुण बारिक,रासबिहारी साहू, मदन मन्ना आदि समेत सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.
विधायक के समक्ष सहियाओं ने रखी अपनी समस्या
शिविर में सहियाओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा पर लगातार काम करते आ रहे हैं. प्रोत्साहन राशि कब मिलता है कोई ठीक नहीं है. हम लोग कोई सरकारी कर्मचारी नहीं है फिर भी हमें मईया योजना से वंचित रखा गया है. उन्होंने मांग किया कि सहियाओं को भी मईया योजना का लाभ मिले ताकि हमें भी आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सहयोग हो. विधायक ने कहा कि विधानसभा सत्र में आप लोगों की समस्या को मैं सरकार के समक्ष अवगत करा चुका हूं. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले को मैं दोबारा संज्ञान में लाऊंगा.









