बालूमाथ रेलवे स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टला,दो बोगियां पटरी से उतरी आवागमन प्रभावित

बालूमाथ। लातेहार जिले में धनबाद रेल प्रमंडल के अंतर्गत टोड़ी शिवपुरी रेल लाइन पर स्थित बालूमाथ रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार को बड़ा रेल हादसा टल गया ।सीबीएम रेलवे कोयला साइडिंग पर एक मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई । इस घटना में मालगाड़ी के दो बोगियां चार नंबर पटरी से नीचे उतर गई जिससे इस लाइन पर रेल आगमन पूरी तरह से ठप हो गया । हालांकि राहत की कार्यवाही की जा रही है। हालांकि किसी प्रकार की जान माल की क्षति नहीं हुई । घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया और रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठने लगे इस घटना के बाद रेलवे विभाग के पीडब्ल्यूआई,ओएचई,आईटीई, और स्टेशन मास्टर सहित का अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए । सभी संबंधित विभाग के संयुक्त रूप से डेवलपमेंट के कारणों की जांच में प्राथमिक स्तर पर तकनीकी खामी, लोड से संबंधित कारणों की आशंका जताई जा रही है। हालांकि रेलवे की ओर से आधिकारिक तौर पर किसी प्रकार की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है । रेलवे अधिकारियों कहना है की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो जाएगा कि मालगाड़ी किन कारणों से पटरी से उतरी। फिलहाल सुरक्षा मानकों की समिक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटना को रोका जा सके ।मालगाड़ी के डीरेल होने के जानकारी मिलते ही रेलवे महाप्रबंधक ने तत्काल धनबाद रेल मंडल के वरिय अधिकारियों को इसकी की सूचना दी । धनबाद रेल मंडल की टी संजय कुमार ने बताया की पटरी से उतरी बगियां को वापस ट्रैक पर लाने के लिए बरवाडीह जंक्शन से यार्ड की गाड़ियां और तकनीकी टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है । उन्होंने बताया की यार्ड कर्मियों और रेलवे इंजीनियरों की मदद से राहत और बाहर रहता और बहाली का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द चार नंबर पटरी पर रेल परिचालन बाहर कर दिया जाएगा। जिससे माल ढुलाई व्यवस्था सम्मान हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *