पतंजलि संस्थान का 30वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
बारियातू।प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में सोमवार को भारत स्वाभिमान पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में पतंजलि संस्थान का 30वां स्थापना दिवस श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व भारत स्वाभिमान पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह एवं भारत स्वाभिमान के प्रखंड प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने किया। हवन-यज्ञ के माध्यम से संगठन एवं राष्ट्रहित की कामना की गई।मौके पर जिला प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पतंजलि संस्थान एवं भारत स्वाभिमान संगठन का स्थापना दिवस पूरे भारतवर्ष में उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पतंजलि से जुड़े सभी कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा में निरंतर कार्य कर रहे हैं और योग, आयुर्वेद व स्वदेशी के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।
30वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित हवन-यज्ञ में संगठन की मजबूती, समाज कल्याण एवं राष्ट्र उन्नति की कामना की गई।हवन-यज्ञ कार्यक्रम में सत्येंद्र कुमार सिंह, मदनन प्रसाद, चंद्रदीप प्रसाद, रामचंद्र ठाकुर, झुलन प्रसाद, घनश्याम योगी सहित कई पतंजलि कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।










