संघमित्रा परियोजना के भू-रैयतों का महा जुटान, 13 गांवों के लोगों ने दिखाई एकजुटता
टंडवा। कोयद पंचायत भवन परिसर में आज 4 जनवरी 2026, रविवार को संघमित्रा परियोजना के विरोध में 13 गांवों के भू-रैयतों, बुद्धिजीवियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों का महाजुटान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग पांच सौ की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर एकजुटता दिखाया। जिसकी अध्यक्षता मुखलाल साव, संचालन रोहित सिंह ने किया। सभा को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से सोपरम के विनय सिंह,कोयद के कासी साव, सराढू के सुबोध सिंह, कुंडी के भीम साव एवं राजेश साहू, कुण्डलौंगा के लखन साहू, अर्जुन गंझू तथा मेघनाथ यादव शामिल थे। वक्ताओं ने संघमित्रा परियोजना से प्रभावित भू-रैयतों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और न्यायोचित मुआवजा, पुनर्वास एवं रोजगार की मांग रखी। इस दौरान भाजपा नेता विनय सिंह ने एक स्वर में कहा कि यह समस्या केवल किसी एक गांव की नहीं, बल्कि सभी प्रभावित गांवों की संयुक्त मांग है। यदि सीसीएल या राज्य सरकार द्वारा भू-रैयतों की मांगें शीघ्र पूरी नहीं की जाती हैं, तो ग्रामीण परियोजना का पूर्ण बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे। सभा में मौजूद लोगों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती,आंदोलन को और तेज किया जायेगा बताया गया।









