सावित्रीबाई फुले सम्मान समारोह का आयोजन -जय धरती मां फाउंडेशन
धनबाद:संकल्प एजुकेशन अंगारपथरा में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की याद में सावित्रीबाई फुले सम्मान समारोह का आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सदर अस्पताल धनबाद की चिकित्सा डॉक्टर प्रिया कुमारी, जय धरती मां फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद, संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं सावित्रीबाई फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। जय धरती मां फाउंडेशन ने शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रतिवर्ष सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन पर देती आ रही है ,उसी क्रम में आज संकल्प एजुकेशन के प्रबंध निदेशक मनोरमा देवी ,नेहरू बालिका उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापिका पूर्णिमा सिंह, धनबाद सेंट जेवियर के पूर्व प्रधानाध्यापिका वीणा सिंन्हा, राजकीय मध्य विद्यालय बड़की बौआ के पूर्व शिक्षिका कौशल्या देवी एवं ममता ट्यूटोरियल के प्रबंध निर्देशक ममता सिंह को उनके जीवन पर्यंत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मोमेंटो, शॉल एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सदर अस्पताल धनबाद की चिकित्सक डॉक्टर प्रिया कुमारी ने कहा कि समृद्ध एवं शिक्षित समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम है। वह घर से लेकर बाहर तक का काम अपने जिम्मे में लेकर संभालती रहती है, यही त्याग का परिणाम ही समाज में दिखाई देता है हम सब इस त्याग को नमन करते हैं। जय धरती मां फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद ने कहा कि शिक्षक महिला हो या पुरुष स्वभावतः संत होते हैं जो संत की तरह कार्य करते रहते हैं । संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो ने कहा कि अपनी इच्छा शक्ति ,आत्मविश्वास ,मनोवृति आदि सफलता का आधार है ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जय धरती मां फाउंडेशन के सह संस्थापक रंजीत कुमार, कार्यक्रम प्रभारी शमशेर अली, जनजातीय कल्याण पदाधिकारी सुधीर हेंब्रम, कृषि वैज्ञानिक नेहाश्री, शिक्षक कुणाल कुमार शर्मा, अमित यादव, अभिभावक मिथुन कुमार, संतु सोनार, रवि कुमार , बबलू टुडू, धर्मेंद्र बाउरी, अनिल गोस्वामी ,सुरेंद्र हेंब्रम, महेश राम, गहनू माझी, राम जी पासवान, राजकुमार दुबे, राकेश कुमार सिंह, सम्राट चरण शर्मा, मोहन कुमार गोप, राजेश गोप, प्रेम कुमार, अजय कुमार, श्रवण रवानी, लकेश्वर कुमार ठाकुर, रजनीश चौहान ,अधिवक्ता अस्मिता कुमारी, फूलचंद कोडा, रामजी निषाद , पप्पू कुमार निषाद आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।










