नशे को अपने जिंदगी से अलग कर पाने पर जिंदगी सुखी और सम्पन्न बनेगा
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर पांडे की अध्यक्षता में सोमवार को नशामुक्त भारत के लिए नशा जागरूकता और स्वास्थ्य मार्गदर्शन विषय पर जागरूकता रैली व्यवहार न्यायालय से डॉ. भीमराव अम्बेडकर चौक से पुनः वापस न्यायालय तक निकाली गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर पांडे ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर बताया कि आमजन में नशामुक्ति का अभियान चलाए और नशा से होनेवाले दुष्प्रभाव के बारे में बताएं। इस अभियान के तहत यह संदेश दिया गया कि नशे को यदि लोग अपने जिंदगी से अलग कर पाए तो अपने जिंदगी को सुखी और सम्पन्न बना पाएंगे। नशे को छोड़ने और तनावमुक्त रहने का संदेश दिया। सचिव रूपा बंदना किरो ने बताया कि ये अभियान 12 जनवरी तक जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में चलाया जाएगा। इस दौरान नशा से होने वाले शारीरिक, मानसिक, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी।न्यायालय परिसर से डॉ. भीमराव अम्बेडकर चौक तक निकाली गई वॉकथॉन ऑन कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, अपर सत्र न्यायधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक के अलावे अन्य मौजूद थे।










