झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की बैठक, संगठन की मजबूती पर मंथन
पेटरवार। बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के तेनुघाट स्थित प्रेस क्लब में झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बोकारो जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों एवं क्षेत्रों से आए पत्रकारों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार नागेश्वर महतो ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी शब्बीर अंसारी एवं मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति, भविष्य की रूपरेखा, आगामी रणनीतियों तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन की ओर से आगामी 11 जनवरी को पत्रकार मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक के अंत में पंकज कुमार सिन्हा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर नागेश्वर महतो, पंकज कुमार सिन्हा, कृष्णा चौधरी, मनोज शर्मा, बैजनाथ शर्मा, मिथिलेश कुमार, राज किशोर शर्मा, योगी कुमार, मुकेश कुमार, संजय कुमार, राजेश कुमार, राहुल कुमार, संदीप सिंह, मुकेश लाल, जगदीश भारती, अविनाश कुमार, संतोष रविदास,मो इश्तियाक अंसारी सहित अनेक पत्रकार उपस्थित थे।










