पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा -मौके पर ग्रामीणों ने कराया काम बंद…

प्रखंड क्षेत्र के अस्कंधा पंचायत अंतर्गत बोरियो गांव में स्कूल भवन से तुलसीपुर आरईओ रोड तक डीएमएफटी मद से चल रहे पीसीसी निर्माण में गड़बड़ी और अनियमितता को लेकर सैकड़ो ग्रामीणों ने काम बंद कर दिया है। इस योजना की प्रक्कलित राशि 99 लाख 85 हजार रुपए है। ग्रामीणों का आरोप है कि पीसीसी निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। जिससे सड़क की गुणवत्ता खराब हो रही है। ग्रामीण कालिदास मुर्मू, सामू हांसदा, भावेश मुर्मू, प्रधान मुर्मू, पनसुरी सोरेन, सांझली मरांडी, बुधिसर मुर्मू, सोहन सोरेन, कमल सोरेन, माताल सोरेन, महेश्वर मरांडी, झोपे मुर्मू ने बताया कि पीसीसी के बीचों बीच दरारे आ रही हैं और बीच में ढलाई काम किया जा रहा है।ग्रामीणों ने विभाग से सही और गुणवत्तापूर्ण काम करवाने की मांग की है। मौके पर पहुंचे कनीय अभियंता असगर अली और विकास केडियार ने काम पर रोक लगा दी है और खराब बालू के जगह बढ़िया बालू का उपयोग करने का निर्देश दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक गुणवत्तापूर्ण काम नहीं होगा, तब तक काम नहीं करने देंगे। ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वे गड़बड़ी को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही गुणवत्तापूर्ण काम नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *