हहाप पंचायत में असहायों के बीच कंबल वितरित

प्रखंड अंतर्गत हहाप पंचायत में शनिवार को हहाप मुखिया नन्हे कच्छप के आवास पर मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर पर पंचायत के मुखिया और आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति रांची के संयुक्त प्रयास से पंचायत के विकलांग, दिव्यांग, मूकबधिर, नेत्रहीन, मंद बुद्धि, शारीरिक व मानसिक रूप से पीड़ित लोगों के बीच ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण किया गया। कंबल मिलने से असहाय लोग बहुत खुश नजर आ रहे थे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रकाश लकड़ा ने कहा कि विकलांग लोगों के बीच कंबल वितरण से हम सभी को बहुत ही सुकून महसूस हुआ है। कहा कि ये नेक कार्य से जुड़ा मानवता की सेवा है। समिति के उपाध्यक्ष सह जेएमएम नामकुम प्रखंड अध्यक्ष चामू बेक ने कहा कि पूरे क्षेत्र में बेहतर कार्य को लेकर हहाप मुखिया सबसे आगे है। वे प्रतिदिन कंबल ही नहीं, अन्य कार्यों को लेकर काफी संघर्ष करते रहते है। इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी, वार्ड सदस्य मादी टोप्पो, विनोद कच्छप, 52 पड़हा अध्यक्ष प्रदीप तिर्की, अमर कुमार महतो, लक्ष्मण लकड़ा, पास्कल लकड़ा, विजय गंझू, सोमरा हंसा, बिरसा मुंडा, सुरेश महतो के साथ अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *