महिला कांग्रेस के चार राज्यों की प्रभारी बनी गुंजन सिंह

खलारी।अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव गुंजन कुमारी सिंह को केंद्रीय नेतृत्व ने चार राज्यों का प्रभारी बनाया है। गुंजन सिंह को महिला कांग्रेस का चार राज्य बिहार,पश्चिम बंगाल,ओडिशा एव छतीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।चार राज्यों का प्रभारी बनाये जाने पर गुंजन सिंह ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।गुंजन सिंह ने कांग्रेस की केंद्रीय नेता सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ,झारखंड प्रभारी के राजू,महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का आभार व्यक्त किया है और कहा कि वे केंद्रीय नेतृत्व ने उनपर जो भरोसा किया है उस पर वे पूरी तरह से ईमानदारी पूर्वक पूरी निष्ठा और कर्मठता के साथ कार्य करेंगी और संगठन को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *