नीमडीह में जयपाल सिंह मुंडा का 123 वां जयंती आयोजित

चांडिल : नीमडीह प्रखंड अंतर्गत सिरका नारगाटांड फुटबॉल मैदान में अखिल भारतीय आदिवासी भूमिज मुंडा कल्याण समिति नीमडीह एवं आदिवासी भूमिज मुंडा सरना समिति तिल्ला द्वारा मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के 123वां जयंती आयोजित की गई। मौके पर उपस्थित सभी महिला पुरुषों ने जयपाल सिंह मुंडा को श्रद्धांजलि देकर माल्यार्पण की गई। उसके बाद चार बालिका एवं चार पुरुष टीम का एकदिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजक समिति के जयराम सिंह सरदार ने कहा कि भारत के आदिवासियों और झारखंड आंदोलन के सर्वोच्च नेता जयपाल सिंह मुंडा राजनीतिज्ञ, पत्रकार, संपादक, लेखक, शिक्षाविद एवं 1925 में ऑक्सफोर्ड में खिताब पाने वाले हॉकी का एकमात्र खिलाड़ी थे। उन्होंने आदिवासी एवं भारतीय समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। हमें उनके आदर्शो पर चलने की आवश्यकता है। इस अवसर पर सिरका के पारंपरिक ग्राम प्रधान सुशील सिंह सरदार, जामडीह के पारंपरिक ग्राम प्रधान निरंजन सरदार, एडवोकेट मनोहर सिंह, दिगंबर सिंह सरदार, अरुण सिंह सरदार, वार्ड सदस्य सुशीला सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *