कड़ाके की ठंड में सेवा भाव का परिचय
चाकुलिया प्रखंड के कालापाथर पंचायत अंतर्गत उधल गांव में जरूरतमंदों के बीच झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी द्वारा 200 कंबलों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी राजू घोष जी, तरुण कुमार चौधरी, शकीला मुर्मू, राम मुर्मू, नयन नायक, सुनील चौधरी, चंदन चौधरी एवं सत्य शॉ उपस्थित रहे।
इस नेक कार्य के लिए गांववासियों ने पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उन्हें नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।










