घाटशिला कॉलेज में विद्यार्थियों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल- प्राचार्य डॉ चौधरी

घाटशिला कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को 15 दिनों के अंदर स्वच्छ पेयजल मिलना शुरू हो जाएगा। इस संबंध में प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जमशेदपुर की ओर से उच्च क्षमता का आरओ ऑटोमेटिक प्लांट कैपेसिटी 500 लीटर का अधिष्ठापन कॉलेज परिसर में शीघ्र किया जाएगा। इसको लेकर स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल विभाग की ओर से 10,64,000/ रुपये की लागत से आरओ का ऑटोमेटिक प्लांट कॉलेज परिसर में अधिष्ठापित किया जाएगा।
आरओ प्लांट स्थल निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ आर के चौधरी के साथ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता कैलाश राम, कॉलेज के शिक्षक डॉ डीसी राम, डॉ एसपी सिंह, प्रो महेश्वर प्रमाणिक, डॉ संजेश तिवारी, प्रो अर्चना सुरीन, प्रो मानिक मार्डी, प्रधान सहायक एम मार्डी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *