बरवाडीह में जयपाल सिंह मुंडा व सावित्री बाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई….

बरवाडीह :-बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित परम विद्या निकेतन विद्यालय के प्रांगण में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय सचिव अली हसन अंसारी के नेतृत्व में महान आदिवासी नेता जयपाल सिंह मुंडा एवं समाज सुधारिका सावित्री बाई फुले की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने जयपाल सिंह मुंडा के झारखंड आंदोलन में दिए गए योगदान तथा सावित्री बाई फुले के शिक्षा और सामाजिक समानता के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में डॉ कुरबान अंसारी,हामिद अंसारी, निजाम खां जगदीश लकड़ा,किशोर किस्पोटटा, प्रभा मिंज,निर्मला टोप्पो,मेरी ग्रेस बैंग,तिलस्फोर आइंड, रमेश कुमार,जीतू भुइंया आमरुस् बैंग,सिमोन बैंग,पीटर असुर व विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में शिक्षा व समानता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *