रोड एट रोड जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

साहिबगंज।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में रोड एट रोड जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना तथा उन्हें सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान वाहन चालकों को गुलाब का फूल एवं माला पहनाकर जागरूक किया गया और उनसे अपील की गई कि सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें
हेलमेट, सीट बेल्ट एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों का नियमित उपयोग करें
निर्धारित यातायात मानकों का पालन करें
तीन पहिया वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं
कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटनाओं से बचाव, स्वयं एवं दूसरों के अनमोल जीवन की सुरक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही यह भी स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर व्हीकल्स एक्ट के प्रावधानों के तहत जुर्माना लगाया जाएगा।
जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत नागरिकों के बीच हैंडबिल, बुकलेट, पंपलेट एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रपत्रों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर मोटरयान निरीक्षक कुमार उत्कर्ष एवं अभिषेक मुंडा,
जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह,रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज पाराशर,आईटी सहायक राजहंस,साथ ही सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *