चोरझरिया घाटी रेलवे ओवरब्रिज जर्जर यात्रियों की जान माल की खतरा

बालूमाथ । झारखंड के बालूमाथ चंदवा सीमा पर रांची-चतरा एनएच-22 पर स्थित चोरझरिया रेलवे ओवरब्रिज (पुल) की सड़क बुरी तरह जर्जर हो चुकी है। छोटे-बड़े वाहनों समेत बाइक सवारों की जान रोजाना जोखिम में लटक रही है। लेकिन जिम्मेदार एनएच 22 अधिकारियों तथा रेलवे विभाग के अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही।यह रेलवे ओवरब्रिज रांची-चतरा मार्ग पर महत्वपूर्ण कड़ी है। जहां प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। गड्ढों से भरी सड़क पर वाहन डगमगाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासी लोगों ने बताया, “पुल ओवरब्रिज पर गहरे गड्ढे हैं। ब्रेकर टूट चुके हैं। बाइक सवार कई बार गिर जाते हैं। बारिश में तो हालत और खराब हो जाती है।” एक ट्रक चालक ने कहा, “भारी वाहनों के लिए यह रेलवे ओवरब्रिज पुल खतरनाक साबित हो रहा है। कोई बड़ा हादसा हो जाए तो जिम्मेदारी किसकी?”स्थानीय लोगों ने कई बार एनएचआई और बालूमाथ ,चंदवा थाना प्रभारी को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जर्जर पुल की मरम्मत तत्काल जरूरी है, वरना बड़ा हादसा अपरिहार्य है।नागरिकों में आक्रोश बढ़ रहा है। स्थानीय निवासियों के द्वारा एनएचआई से तत्काल ध्यानाकर्षण की मांग हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *