पांडू के 10 मुसहर परिवार के बीच कंबल वितरण
समाजसेवी अविनाश कुमार सिंह उर्फ सिंटू सिंह, भाजपा नेता धर्मदेव सिंह यादव, प्रमुख प्रतिनिधि प्रद्युम्न कुमार सिंह ने पांडू के पुराने थाना परिसर में रह रहे सभी 10 मुसहर परिवार के बीच कंबल का वितरण किया.जिसमें
काजल मुसहर, चांदनी मुसहर, खुशबू मुसहर, धर्मशीला मुसहर, जितेंद्र मुसहर, पंकज मुसहर, सुशील मुसहर, अशोक मुसहर, छोटू मुसहर एवं चांदनी मुसहर के बीच कंबल का वितरण किया गया,
वहीं प्रतिनिधियों ने कहा कि वंचित व जरुरतमंदों को सरकार के द्वारा इस कड़कड़ाती ठंढ में सहयोग एवं नेक कार्य है.
मौके पर प्रखंड कर्मी सुशील तिवारी, सकल विश्वकर्मा, सन्नी कुमार आदि सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे.










