लातेहार जिला प्रशासन ने सिखाया जनमानस को परिवहन करने पर गांधीगिरी, माला पहनाकर कर चलाया अभियान
लातेहार।लातेहार में यातायात नियमों के उलंघन करने वाले चालकों को लातेहार थाना चौक एवं धरमपुर चौक के पास गुलाब फूल एवं फूल के माला पहना कर चालकों में जागरूकता अभियान चलाया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल एवं पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह के दूसरे दिन लातेहार थाना एवं धरमपुर चौक में यातायात के नियम का उलंघन करने वाले वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए गांधीगीरी के तर्ज पर दुपहिया वाहन चालकों मे बगैर हेलमेट एवं चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट नही लगाने वाले लोगों को फुल की माला पहना कर उन्हें यातायात नियमों के पालन करने का आग्रह किया गया। वैसे वाहन चालक जो हेलमेट पहने हुए थे और सीट बेल्ट लगाकर चार पहिया वाहन चला रहे थे। उन्हें गुलाब का फुल देकर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान करीब 250 चालकों को जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लातेहार शहर थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ता, सड़क सुरक्षा प्रबंधक तनवीर हुसैन,आरईए ऋषि राज, आईटी सहायक राजेश गुप्ता एवं जिला पुलिस बल शामिल थे।










