आज से कोलकत्ता में आयोजित आलिमी एज्तेमा

बालूमाथ से दो यात्री बसों से मुस्लिम धर्म के लोग सैकड़ों लोगो का जत्था रवबालूमाथ । बंगाल कोलकत्ता में आयोजित होने वाले भव्य आलिमी इज्तेमा में शामिल होने के लिए बालूमाथ से दो यात्री बस में सवार होकर सैकड़ों की संख्या में लोग बसों एवं छोटी गाड़ियों से रवाना हुए। रवाना होने से पहले जामा मस्जिद में सामूहिक दुआ का आयोजन किया गया। इसके पश्चात नमाज़-ऐशा के बाद श्रद्धालुओं का काफिला कोलकत्ता के लिए प्रस्थान किया।यह आलिमी इज्तेमा पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के पांडव गांव में आयोजित किया जा रहा है।जिसमें झारखंड सहित विभिन्न राज्यों के अलावा देशभर से बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्म के लोग शामिल होंगे। यह धार्मिक आयोजन आज 2 जनवरी से शुरू होकर 5 जनवरी को सामूहिक दुआ के साथ संपन्न होगा।इज्तेमा के दौरान देश के प्रसिद्ध ओलमा,आलिम और धर्मगुरु इस्लामी शिक्षाओं,नैतिकता,सामाजिक सौहार्द और जीवन में अमल की अहमियत पर विस्तृत परिचर्चा करेंगे। आयोजकों के अनुसार, इस आलिमी इज्तेमा का उद्देश्य समाज में शांति,भाईचारा और इंसानियत के संदेश को मजबूत करना है।बालूमाथ से रवाना हुए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से धार्मिक ज्ञान के साथ साथ आपसी एकता और अनुशासन की भावना को बल मिलता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमेशा की तरह इस बार भी बालूमाथ क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग आलिमी इज्तेमा में भाग लेने जा रहे हैं,जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *