एफसी कमलेश एलेवेन की टीम एक गोल से विजय

प्रखंड के पोखरिया पंचायत अंतर्गत ग्राम पकड़ीपाड़ा स्थित फुटबॉल मैदान में एसकेएमसी पकड़ीपाड़ा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने फुटबॉल को आसमान में उछालकर किया।आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज के तहत ढोल-मांदर बजाकर किया गया। फाइनल मुकाबला एफसी कमलेश एलेवेन एवं एफसी सोरेन ब्रदर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन रोमांचक मुकाबले में एफसी कमलेश एलेवेन की टीम ने एक गोल से निर्णायक बढ़त बनाते हुए विजेता हुआ। फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के खेल कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि उपासना मरांडी ने विजेता टीम एफसी कमलेश एलेवेन को 25 हजार नगद एवं उपविजेता टीम एफसी सोरेन ब्रदर को 20 हजार रूपया नगद पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह एवं खेल प्रेमियों को नव वर्ष 2026, सोहराय, मकर संक्रांति एवं आगामी गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन, भाईचारा और आपसी सौहार्द का विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा खेल के क्षेत्र में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं से इनका लाभ उठाने की अपील की। साथ ही अबुआ सरकार द्वारा पेशा कानून को कैबिनेट से पारित किए जाने को आदिवासी समाज के हित में एक ऐतिहासिक कदम बताया। मौके पर मुखिया सुनीराम मुर्मू, टीपू सुल्तान अंसारी, सोलेमान हांसदा, रहमान अंसारी, सुभान मियां, स्टेफान सोरेन, क्लब के अध्यक्ष बिनय हांसदा, सचिव अनिल हेम्ब्रम उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *