हाफ़िज़ सुलेमान सोसाइटी ने कंबल वितरण सह सम्मान समारोह का किया आयोजन

पांडू :- कजरु कला के मदरसा सज्जदिया में हाफिज सुलेमान सोसाइटी के द्वारा नव वर्ष अवसर पर कंबल वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य आल्हाज डॉक्टर सैयद फ़ज़लुल होदा साहब व संचालन शेर अहमद ने किया, इस कार्य्रकम में मुख्य आअतिथि के रूप में जिला परिषद सस्यद मीना देवी, विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना प्रभारी विगेश कुमार राय व शिक्षक नेता प्रद्युम्न कुमार सिंह ( सिंटू ) व विधायक प्रतिनिधि जवाहर पासवान उपस्थित थे, इस कार्य्रकम में कजरु कला, कुसहा, हिसरा, मुरुमातु आदि गांव से पहुंचे लगभग सौ गरीब – असहाय व जरूरत मंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया,
सोसाइटी के अध्यक्ष फैज़ान रज्जा ने अपने पिता के मार्ग पर चलने और गरीब – असहाय लोगों की सहायता और समाज में पिछड़े शिक्षाप्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को सहायता करना ही मुख्य उद्देश्य बताया, मौलाना मशकुर साहब मदरसा सज्जदिया के प्राचार्य मुफ़्ती सज्जद साहब भी उपस्थित रहे, अंत में इस कार्यक्रम में कजरु कला पंचायत के सभी सफल चैनित सहायक आचार्य नवनियुक्त शिक्षकों को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर मुखिया इसरार अहमद, मदरसा सज्जादिया के प्राचार्य मुफ्ती सज्जाद, मौलाना मशकूर, महेश रंजन, सेवा निवृत्त शिक्षक ख़ादिम रसूल, इस्लाम अंसारी, अब्दुल रशिद,अब्दुल स्सलाम, मौलाना शरफुल्हाक, डॉ नंदू प्रसाद यादव, डॉ विनय कुमार ठाकुर, डॉ आर के प्रजापति, शिक्षक मरगुब आलम, अजय राम,नप्रिंस दुबे, मंजूर अहमद, उम्मत रसूल, अरविन्द सिंह, अब्दुल शाकिर, राजद प्रखंड अध्यक्ष शमशेर आलम सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *