सीसीएल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रिय हॉकी टूर्नामेंट हुवा समापन

चरही। सीसीएल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रिय हॉकी टूर्नामेंट का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में मंगलवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (मानव संसाधन), सीसीएल मुख्य अतिथि तथा हजारीबाग क्षेत्र के महाप्रबंधक कल्याणजी प्रसाद, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे| उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें हजारीबाग क्षेत्र की टीम ने बरका सायल क्षेत्र को 1–0 से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, वहीं दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला।
मुख्य अतिथि द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों, खिलाड़ियों, तकनीकी अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों की सराहना की तथा भविष्य में ऐसे खेल आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहन देने की प्रतिबद्धता व्यक्त करने की बात कही। फाइनल मैच के मैन ऑफ़ द मैच हजारीबाग क्षेत्र के श्री आनंद कुमार, तथा प्रतियोगिता के सब मैचों में बेहतर प्रदर्शन के लिए दसाराम हंसदा को पुरुस्कृत किया गया |
इस अवसर पर मुख्यालय से अशोक कुमार, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), कल्याण विभाग, सीसीएल मुख्यालय से आशीष कच्छप, एस.के सिंह, परियोजना पदाधिकारी तापिन साउथ, राजेश कुमार सिन्हा, अमला अधिकारी (खनन), राजेंद्र प्रसाद, अमला अधिकारी ( पी एंड पी) , अरुण कुमार, अमला अधिकारी (मानव संसाधन), श्रीमती नीलाम्बरा मालिक, वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन), पवन कुमार सिंह, प्रबंधक (मानव संसाधन), दुबे कुमार पटेल, अमला अधिकारी (सुरक्षा), निशांत परमार, उप प्रबंधक (मानव संसाधन), श्री दिनेश प्रसाद, अमला अधिकारी (सर्वे), पीयूष, सहायक प्रबंधक (सीडी), तापिन साउथ परियोजना से देवानंद, उप प्रबंधक (खनन), चन्द्रिका प्रसाद, श्री त्रिबेनी महतो, कुमार अभिषेक, बिरेंदर, महावीर मांझी तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *