तृतीय सुकुरहुटू टोला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन
तृतीय सुकुरहुटू टोला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच नीचे टोला और साहू टोली के बीच खेला गया जिसमें नीचे टोला की टीम निर्धारित ओवर में 10 विकेट पर 95 रन का स्कोर खड़ा किया जवाब में साहू टोला की टीमअपने सभी विकेट खोकर 40 रन पर ऑल आउट हुई इस तरह नीचे टोला की टीम 55 रन से विजेता बनी इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में आये कांके प्रखंड के उप प्रमुख अजय बैठा एवं जिला परिसद सदस्या सुषमा देवी ने विजेता टीम को नगद पुरस्कार के रूप में बीस हजार एवं उप विजेता टीम को दस हजार रुपये नगद और शील्ड देकर सम्मानित किया साथ ही कांके उप प्रमुख अजय बैठा ने अपनी ओर से विजेता टीम को दो हजार रुपये एवं उप विजेता टीम को एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया इस आयोजन को सफल करने में मुख्य रूप से प्रभात भूषण, सौरभ कुमार महतो ,चंदन कुमार महतो,विवेक कुमार महतो एवं सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।









