नए साल में मैकलुस्कीगंज में पिकनिक स्पॉट पर उमड़ेगी भीड़

मैकलुस्कीगंज।नए वर्ष के आगमन पर मिनी लंदन मैकलुस्कीगंज में पिकनिक स्पॉट पर लोगो की भीड़ उमड़ेगी।एक जनवरी को रांची सहित अन्य जगहों के लोग मैक्लुस्की गंज के पिकनिक स्पॉट पर नया साल का जश्न मनाने के लिए लोगो की भीड़ लगती है।हालांकि दिसम्बर से ही पर्यटकों का आगमन शुरू हो गया है।मैकलुस्कीगंज में हर वर्ष पर्यटकों का काफी संख्या में आगमन होता है। इस वर्ष नए वर्ष जनवरी में पर्यटकों के आने की उम्मीद है।हालांकि मैकलुस्कीगंज में सालों भर बड़े बड़े भी आई पी का दौरा होते रहता है।मैकलुस्कीगंज का प्राकृतिक सौंदर्य और यहां का मौसम पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है।खासकर ठंड के समय यहां का मौसम काफी खुशनुमा हो जाता है।साथ ही गंज के प्राकृतिक छटा काफी अद्भुत है ।यहाँ देखने और घूमने के लिए काफी स्थल है जिनमे दुल्ली स्थित एक ही कैम्प्स में सर्वधर्म समभाव स्थल जिनमे मन्दिर मस्जिद एव चर्च एव गुरुद्वारा है।वही डेगाडेगी, कुंवार पतरा, वाच टॉवर तथा अंग्रेजो के जमाने के खूबसूरत बंगलो है।साथ ही मैकलुस्कीगंज चँदवा मार्ग पर ढोटी बरवा टोला के समीप झुन झुनिया फॉल पर भी लोग घुमने के लिए काफी अच्छी जगह है।वही जागृति विहार भी घूमने लायक अच्छी जगह है।इसके अलावा पर्यटकों के ठहरने के लिए काफी संख्या में गेस्ट हाउस और कॉटेज है।ठहरने के राणा कंट्री कॉटेज ,गुलमोहर गेस्ट हाउस,ड्रीम डिस्टिगनेशन ,गोर्डन गेस्ट हाउस,राजा बंगला,अपराजिता गेस्ट हाउस सहित कई जगह है।सालों भर मैकलुस्कीगंज में कई मंत्री,अधिकारी सहित कई भीआईपी इस क्षेत्र में सपरिवार घुमने के लिए आते रहते हैं लेकिन दिसम्बर और जनवरी से पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा होता है।नए साल में मैक्लुस्कीगंज के पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी मैक्लुस्कीगंज पुलिस पूरी तरह तत्पर है।एक जनवरी को सभी पिकनिक स्पॉट पर मैक्लुस्कीगंज पुलिस बल तैनात किया जाता है साथ नियमित गश्ती की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *