फन कैशल पार्क में जिंगल्स 2026 की भव्य शुरुआत

दीप प्रज्जलित कर किया गया जिंगल्स का आगाज
* विजय प्रतिभागी किये गये पुरस्कृत
रातु। राजधानी रांची के रातु स्थित छोटानागपुुु फन कैशल पार्क में 5 दिनी जिंगल्स 2026 का भव्य शुरुआत किया गया।
कार्यक्रम के पहले दिन दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया गया।
पार्क में आयोजित प्रतियोगिता में
प्रतिभागियों ने मनमोहक कला से दर्शको का दिल जीत लिया। सैलानियो ने पार्क में लगे कई खेल तमासे व राइडिंग का लुत्फ़ उठाया। बच्चों ने चाइल्ड कार्टिंग का मजा लिया और खूब मौज मस्ती की। युवक युवतियां व महिलाओ ने यहां लगे झूले का आनंद उठाया । युवाओं ने नृत्य संगीत की प्रस्तुति । नाच गाने के बीच पर्यटक झूमते देखे गये। पर्यटको ने पार्क कैंटीन में बने लजीज व्यंजनों का भी स्वाद चखा। दोपहर बाद से ही टिकट काउंटर में पर्यटको का तांता लगा रहा। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बच्चों ने दर्शको को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पार्क के निदेशक नितेश लाल की ओर से उन्हें पुरस्कृत किया गया और उनकी हौसला अफजाई की गयी।प्रतियोगिता में किड्स डांस, बैलून फोड़ो, पासिंग द बॉल, स्टेच्यू डांस का आयोजन किया गया था। बच्चो की नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार राँची के जिकरा, द्वितीय पुरस्कार आलिमा व संविका को तृतीय पुरस्कार दिया गया। वही सबसे लंबी बेल्ट प्रतियोगिता में कुंदन कुमार, सबसे लंबे बालों की विजेता अनिमा , महिलाओं के लिए म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता में रिंकी कुमारी तसीमा आदम व निर्मला कुजूर को पुरस्कृत किया गया।पार्क में सैलानियो की भीड़ को देखते हुये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है।
पार्क मे लगे ड्रैगन, वाटर कोस्टर, गो कार्ट, कैटरपिलर, स्काई ट्रेन सहित अन्य झूले का भी सैलानी लुत्फ उठा सकते है। बच्चों के अलावा बड़ो के लिए भी ल कई तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। यहां प्रतिदिन शाम चार बजे से लेकर छह बजे तक फन गेम का आयोजन किया जाएगा।
फ़ोटो: प्रतियोगिता में शामिल बच्चे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *