श्राद्ध कर्म में उमड़ा समाज व कला जगत का समर्थन, केशव पाठक को दी श्रद्धांजलि

छतरपुर : नौडीहा प्रखंड के नवीन मेल संवाददाता मुन्ना पाठक के पिता, स्वर्गीय श्री केशव पाठक के श्राद्ध कर्म के अवसर पर समाज, राजनीति और कला जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्राद्ध कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज बिहार के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष अशोक पांडे ,भोजपुरी गायक पवन बाबू,आजसू जिलाध्यक्ष दिलीप चौधरी, केंद्रीय सचिव बी.के. शुक्ला, तुलसी शुक्ला, भोजपुरी गायक अरुण सबेरा, गीतकार सीवाधार तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद गुप्ता चुनमुन सहित कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भोजपुरी कला जगत के लोग शामिल हुए। सभी ने स्वर्गीय केशव पाठक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर अशोक पांडे ने कहा कि स्वर्गीय केशव पाठक इस क्षेत्र में एक जाने-माने कर्मकांडी ब्राह्मण थे। उनकी पहचान उनके ज्ञान, सरल स्वभाव और सभी समुदायों के प्रति सम्मानपूर्ण व्यवहार के लिए थी।
भोजपुरी गायक पवन बाबू ने कहा कि यह केवल मुन्ना पाठक के पिता का नहीं, बल्कि हम सभी का व्यक्तिगत नुकसान है। स्वर्गीय केशव पाठक हम कलाकारों के लिए भी मार्गदर्शक समान थे। इस दुख की घड़ी में पूरा भोजपुरी कलाकार समाज मुन्ना पाठक के साथ खड़ा है और हर समय उनके साथ रहेगा।
श्राद्ध कर्म के दौरान पूरे क्षेत्र में शोक और श्रद्धा का माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *