धालभूमगढ़ में जरुरतमंदो को मिला कंबल
धालभूमगढ़ प्रखंड के जूनबनी पंचायत भवन में जरूरतमंदों के बीच ठंड को देखते हुए 225 कंबल का वितरण किया गया।
मौके पर मुखिया आरसूमनी टुडू ने कहा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरकार की और से कंबल उपलब्ध कराया गया ताकि ठंड से राहत मिल सके। पंचायत समिति सदस्य दुर्गा देवी मुर्मू ने कहा वैसे परिवार जो ठंडा में काफी
परेशानी हो रहा है कंबल खरीदने में असमर्थ है वैसे परिवार को चिन्हित करके कंबल दिया गया।
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित उपमुखिया सुजन कुमार मान्ना, रोजगार सेवक जयप्रकाश गोप, वार्ड सदस्य सुमन हासदा, काजल मान्ना, दुली मार्डी, जगदीश मार्डी, मनकुमार सिंह, संभु मुर्मू, राहुल मार्डी, प्रशांत महातो, समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।










