लातेहार में लीलावती डेंटल क्लिनिक के प्रभारी डॉ. चंदन कुमार ने असहायों के बीच किया कंबल वितरण
लातेहार।लातेहार कड़ाके की ठंड को देखते हुए लातेहार शहर स्थित लीलावती डेंटल क्लिनिक के प्रभारी सह सांसद स्वास्थ्य प्रतिनिधि डॉ. चंदन कुमार की ओर से गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ठंड से प्रभावित जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्हें सर्दी से राहत मिल सके।
कंबल वितरण के दौरान डॉ. चंदन कुमार ने कहा कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग की सेवा करना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम देख कर असहाय लोगों की मदद करना प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। भविष्य में भी लीलावती डेंटल क्लिनिक की ओर से स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा से जुड़े कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।
कंबल प्राप्त करने वाले लोगों ने इस मानवीय पहल के लिए डॉ. चंदन कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया है।










