मेगा हेल्थ कैंप में 350 मरीजों की जाँच, 80 को मिला कंबल
द लिली फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रविवार को जीसीजेडी उच्च विद्यालय मुसाबनी में एक दिवसीय मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस शिविर में 350 मरीजों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई एवं आवश्यकता अनुसार डॉक्टर के सलाह पर सभी मरीजों को दवाई उपलब्ध कराया गया। 100 से अधिक मरीजों ने आंख की जांच कराई जिनमें 77 से अधिक मरीजों को नि:शुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा। चश्मा वितरण के लिए अलग से कैम्प लगाए जाएंगे। शिविर में लगभग 80 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया।
शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ बिमल हांसदा, सामान्य चिकित्सक डॉ उदय प्रकाश, डॉक्टर आकाश कुमार शाह, डॉक्टर प्रशांत चौबे, दंत चिकित्सक, नेत्र विशेषज्ञ डॉ तपन कुमार महतो आदि द्वारा मरीजों की जांच की. गयी। नेत्र जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मा दिए जाने के लिए सूचीबद्ध किया गया।
मेगा स्वास्थ्य शिविर में डायबिटीज (मधुमेह), खून की जांच, त्वचा रोग, गुर्दा एवं पेशाब संबंधी रोग, रक्तचाप, जोड़ों का दर्द (कमर, घुटना, कंधा) सहित अन्य बीमारियों की जांच की गयी। इसके अलावा 17 मरीजों ने ई.सी.जी. जांच कराया।
इस शिविर के आयोजन में रोडस, मुसाबनी एवं ज्योति किरण फाउंडेशन, मुसाबनी का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लिली फाउंडेशन के सचिव अरूप चौधरी, सदस्य सुभाशीष टैगोर एवं बबलू बेसरा, रोड्स के सचिव श्यामल कृष्ण महतो तथा ज्योति किरण फाउंडेशन के सचिव मुरारी प्रसाद सिंह, जीसीजेड़ी हाई स्कूल के संस्थापक कुंदन कुमार सिंह,शिवपूजन सिंह चौहान, हिमांशु पात्र, सौरभ सरकार, किशोर नाथ, सुप्रिया दास, निर्मल कालिंदी, अनूप दत्त, श्वेता कुमारी, मेराजुन प्रवीण,प्रतिमा मानकी, लकी कुमारी, देवला सोरेन, अल्पना टैगोर आदि का योगदान रहा।










