फाइटर इलेवन को हराकर एवरेस्ट की टीम बनी चैंपियन
मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेले गए 31वें बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में एवरेस्ट क्रिकेट क्लब मुसाबनी ने गत वर्ष कि विजेता फाइटर इलेवन घाटशिला को रोमांचक मुकाबले में चार रन से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। रविवार को फ्लड लाइट के बीच खेले गए फाइनल में एवरेस्ट क्रिकेट क्लब मुसाबनी के कप्तान लक्की ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एवरेस्ट मुसाबनी ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 106 रन बनाएं। बल्लेबाज दीपू ने चार छक्कों व तीन चौकों की मदद से 45 रन और नवीन ने पांच छक्कों की मदद से 36 रन बनाएं। विपक्षी टीम के गेंदबाज अनुज ने दो ओवर में मात्र 7 रन देकर तीन विकेट और क़ासिम ने दो ओवर में छह रन खर्च कर एक विकेट लिए।
जवाबी पारी खेलने उतरी फाइटर इलेवन घाटशिला निर्धारित दस ओवर में 3 विकेट खोकर 102 रन ही बना सकीं। बल्लेबाज सुधाकर ने तीन छक्कों व सात चौकों की मदद से 53 रन कि नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेलकर अंतिम समय तक संघर्ष जरूर किया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकें। कप्तान राज पासवान ने 16 रन बनाएं। मुसाबनी कि ओर से गेंदबाज हिम्मत ने दो ओवर में 17 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट झटक कर अपनी टीम को विजयी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। अर्द्धशतकीय पारी खेलने के लिए घाटशिला के सुधाकर को मैन ऑफ़ द मैच से पुरस्कृत किया गया।
टूर्नामेंट की विजेता एवरेस्ट मुसाबनी को
को एचसीएल के सीएमडी संजीव कुमार सिंह ने नकद डेढ़ लाख रुपए व ट्रॉफी तथा उपविजेता फाइटर घाटशिला को आईसीसी के ईडी श्याम सुंदर सेठी ने नकद एक लाख रुपए और ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। इसी तरह, सेमीफाइनल की दो अन्य टीम एवरग्रीन जमशेदपुर और एमबीसी मानगो (न्यू) को 40-40 हजार रुपए और ट्रॉफी प्रदान किया गया। जमशेदपुर लीजेंड्स को फेयर प्ले ट्रॉफी का पुरस्कार मिला। प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट के लिए फाइटर घाटशिला के सकलैन पुरस्कृत किए गए। टूर्नामेंट में सकलैन ने कुल 126 रन बनाए तथा एक विकेट लिए। बेस्ट बैट्समैन और सर्वाधिक सिक्सर के लिए एवरेस्ट क्लब मुसाबनी के तौसीफ़ पुरस्कृत किए गए। तौसीफ़ ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 17 सिक्सर लगाने के साथ 127 रन बनाएं। एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने के लिए पार्थ इलेवन जमशेदपुर के माना (88 रन) पुरस्कृत किए गए। टूर्नामेंट में कुल 11 विकेट लेने के लिए जमशेदपुर के एमबीसी मानगो (न्यू) के अरबाज को पुरस्कृत किया गया।










