प्रखण्ड प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने ट्रस्ट को दिया कुर्सी व टेबल
काँके प्रखंड के प्रमुख सोमनाथ मुंडा के द्वारा आदर्श स्वयं सहायता ग्रामीण विकास समूह ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों के प्रति उत्साह को देखते हुए ट्रस्ट के ऑफिशियल कार्य हेतु सभी सदस्यों के लिए कुर्सी एवं टेबल उपलब्ध कराया गया l ट्रस्ट के अध्यक्ष अनूप कुमार महतो ने कहा कि नवम्बर के प्रथम सप्ताह में ट्रस्ट को बनाने के बाद अभी तक ट्रस्ट के द्वारा लगभग 500 कम्बल बाँट चुकी है l अध्यक्ष अनुप कुमार महतो ने कुर्सी टेबल उपलब्ध कराने के लिए प्रमुख सोमनाथ मुंडा की प्रशंसा की l अनूप ने यह भी कहा कि भविष्य में यह ट्रस्ट लगातार सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाएगी l अभी तक ट्रस्ट में 25 व्यक्ति जुड़ चुके हैं, जिसमें अनुप कुमार महतो अध्यक्ष, संजय कुमार महतो सचिव, उमेश कुमार कोषाध्यक्ष, गवाह – सुरेश कुमार, पहचानी – रामप्रसाद महतो, कार्यकारिणी सदस्य – अजित कुमार, संजय महतो, सोहराई महतो, आशीष कुमार महतो, महाबीर महतो, प्रदीप महतो, बरजू महतो गंभीर बड़ाइक, दीपक महतो, उमेश महतो, दिलीप महतो, कौशल किशोर महतो, प्रेम किशोर महतो, फुलेश्वर महतो, पंकज महतो, अजय महतो एवं अर्जुन महतो उर्फ़ बल्लू हैं l










