महेशपुर ने बाका बिहार को एक गोल से हराकर दूसरे राउंड में पहुंचा -खेल को देखने के लिए दूर दूर से पहुंचे दर्शक….
चांद भैरव क्लब गोकुलपुर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल एसडीओ साइमन मरांडी, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार, पाकुड़ बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, बीपीओ अजित टुडू, शहरकोल पंचायत के मुखिया विकास गोंड शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने बारी-बारी से सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सिविल एसडीओ ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बताया कि संथाल परगना में सबसे बेहतर फुटबॉल खेल का आयोजन इस मैदान में होता है। विभिन्न राज्य व विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हो रहे है। खिलाड़ियों को अपने टीम को बेहतर बनाने के लिए लगन के साथ खेलना होगा। 16 टीमों के बीच खेला होगा और सभी टीमों को कमेटी के मुताबिक खेलना होगा। वहीं अपर समाहर्ता ने दूर दराज से आने वाले सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि टीम भावना के साथ खेले। अपने आप को बेहतर करने की जरूरत है। आज के समय खेल के माध्यम से आगे बढ़ सकते है। नीचे से स्टार बनने तक का मौका मिलता है। पंचायत के मुखिया विकास गोंड ने बताया कि खेल को बेहतर तरीके आयोजन करने वाले कमेटी के सभी सदस्य का आभार व्यक्त करते है सभी के सहयोग से इतना बढ़ा आयोजन किया जा सका है। दूर दूर से दर्शक खेल को देखने के लिए उमड़े है। लोगों की काफी भीड़ होती है। फाइनल मैच मंगलवार को आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त मनीष कुमार, समाजसेवी लुत्फल हक शामिल होंगे।
उद्घाटन मैच एफसी सोरेन स्टार महेशपुर एवं रॉक स्पॉटिंग क्लब बांका बिहार के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच एक घंटे तक घमाशम मुकाबला हुआ। अंत में महेशपुर की टीम ने एक गोल से राॅकी स्पाॅटिंग क्लब को हराकर दूसरे राउंड में पहुंच गया है।










