पतरातू में कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत करने का संकल्प
पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के आवास पर आयोजित बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पतरातू प्रखंड में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, नए साल में कांग्रेस परिवार का वनभोज आयोजित करने और क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा पर गहन मंथन किया। बैठक निर्णय लिया गया कि प्रखंड के सभी जोन में हर सप्ताह अलग-अलग बैठकें आयोजित की जाएंगी। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने कहां की विधानसभा चुनाव को एक साल से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन वर्तमान विधायक रोशन लाल चौधरी द्वारा क्षेत्र में कोई उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं किया गया है। इससे स्थानीय लोगों में गहरी मायूसी और असंतोष फैला हुआ है। बैठक की अध्यक्षता पतरातू प्रखंड के पूर्व विधायक प्रतिनिधि कृष्णा सिंह एवं संचालन अमित साहू के द्वारा किया गया । इस मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष असगर अली मुखिया विजय मुंडा, तिलेश्वर साव , कोमिला देवी ,जगदीश साव, सफाकत अंसारी ,मदन दांगी , प्रदीप साव, हरिदास साव, खुशबू कुमारी, रूपा देवी, बबीता सिंह, पम्मी देवी, जय सिंह शिवनारायण यादव, रामाकान्त दुबे, शंकर पासवान, अजय पासवान, बालदेव राम, संजू साव ,अशोक साव, रोहित साव ,तापस कुमार, देवानन्द साहू , इम्रियाज अंसारी शकरूल्ला अंसारी, बासुदेव राम मकसुद आलम, शेम्स खान ,नईम अंसारी, पंकज कुमार ,सुनेश्वर बेदिया, रमेश बेदियां, योगेन्द्र सिह खरवार, फिरदोस आलम, राम केवल सिंह, पवन यादव, राथो महली निर्मल कुमार ,आबिद खान, अतुल प्रसाद, रूपलाल कुमार, बंसत कुमार, होरो साव, मुस्लिम अंसारी, मुकेश कुमार, आलम अंसारी, प्रेम मुर्मू ,करमा गंझू ,मुख्तार अंसारी, रामवृक्ष करमाली, इजहार अंसारी, राज कु रवि, दर्शन गंझू, छोटेलाल नायक, मिथलेश कुमार, नरेश महतो एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।










