कंचनपुर बाउरी टोला में विधायक ने किया कंबल वितरण
कतरास. कड़ाके की ठंड को देखते हुए शनिवार को कतरास के कंचनपुर बाउरी टोला में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कंबल वितरण किया ,इस दौरान उन्होंने कहा की
कड़ाके की ठंड है. ऐसे में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण होने से उन्हें ठंड से बहुत राहत मिलेगी.
वही श्री महतो ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा. विधायक ने ग्रामीणों को डीप बोरिंग ,मंदिर निर्माण ,टाटा पावर कंपनी के पाइपलाईन का विस्तारीकरण का भरोसा दिया.
मौके पर बाघमारा विधायक प्रतिनिधि सह सिनीडीह मंडल अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव , जिला परिषद् सदस्य जितेश रजवार आदि दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.










