पेसा कानून पारित होने पर खलारी झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

खलारी। हेमंत सोरेन सरकार द्वारा पेसा कानून पारित किए जाने के बाद खलारी प्रखंड में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। झारखंड मुक्ति मोर्चा खलारी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम के दौरान खलारी प्रखंड अध्यक्ष श्यामजी महतो ने पेसा कानून की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कानून आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वशासन को मजबूत करेगा और ग्राम सभाओं को सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि पेसा कानून से स्थानीय समुदायों को अपने संसाधनों और विकास कार्यों पर निर्णय लेने का अधिकार मिलेगा। इस मौके पर सचिव मो. नसीम अंसारी, पवन उरांव, सरफराज खान, अख्तर खान, आयुष मिर्धा, निहाल करमाली, अमजद अली, अजमुल अंसारी, हैदर खान, सनोज पासवान, राजू साव, प्रमोद साव, सूरजदेव साव, तनेश्वर साव, सुरेंद्र चौहान सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *