सीसीएल डीटी ने कुजू क्षेत्र परियोजनाओं का किया अवलोकन
कुजू । सीसीएल कुजू क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण करने रांची मुख्यालय के डीटी अनुप अंजुरा शुक्रवार को कुजू पहुंचे। सर्वप्रथम वे क्षेत्र के करमा परियोजना पहुंचे। जहां जीएम राजीव कुमार सिन्हा, पीओ रामेश्वर मुंडा, खान प्रबंधक संजय कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों ने बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद वे खुली खदान के फेस में जाकर मुआयना किया। जहां नक्शा देखते हुए खान विस्तार पर उपस्थित अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने इस वर्ष कोयला उत्पादन व डिस्पैच के मिले लक्ष्य को हर हाल पूरा करने का निर्देश दिया। जिसके बाद जीएम कार्यालय सभागार में खनन अधिकारियों के साथ बैठक की। तत्पश्चात कुजू न्यू साइडिंग पहुंचकर कोयला संप्रेषण की जानकारी ली। वहीं, तोपा खुली खदान पहुंचकर व्यू प्वाइंट से खदान का अवलोकन किया। वहीं, पीओ एमके सिंह, मैनेजर चंद्रवीर नारायण व अन्य अधिकारियों परियोजना विस्तार को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने इस वर्ष कोयला उत्पादन व डिस्पैच के मिले लक्ष्य को हासिल करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात वे सारूबेड़ा परियोजना स्थित खुली खदान का अवलोकन किया। मौके पर कई अधिकारी मौजूद थे।










