आजसू की नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन
सिल्ली मुरी: आजसू पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से प्रभावित होकर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सिल्ली स्थित आजसू प्रधान कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी नए सदस्यों का स्वागत आजसू सुप्रीमो सह पार्टी अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर किया गया।इस अवसर पर श्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि वर्तमान समय में क्षेत्र एक मजबूत, संवेदनशील और जनता के प्रति जवाबदेह नेतृत्व की तलाश में है। उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए ऐसा नेतृत्व जरूरी है जो हर वर्ग को साथ लेकर चले और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण करे।नव-प्रवेशी सदस्यों ने कहा कि श्री सुदेश कुमार महतो की दूरदर्शी सोच, विकासपरक कार्यशैली और जनहित में किए जा रहे प्रयासों से प्रभावित होकर वे आजसू पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव जयपाल सिंह, प्रवीण प्रभाकर, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, गौतम कृष्ण साहु, सुशील महतो, संजय सिद्धार्थ, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, रंग बहादुर महतो, ज्योति कुमारी, विजय महतो, रतनलाल गुप्ता, लम्बोदर महतो, नरोत्तम गोरांइ, त्रिलोचन महतो, लक्षण महतो, अशोक सिंह, डबलु महली समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।