अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर हेरहंज में कम्बल वितरण, सांसद काली चरण सिंह के सौजन्य से हुआ आयोजन
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर हेरहंज प्रखंड मुख्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चतरा के लोकप्रिय सांसद काली चरण सिंह जी के सौजन्य से वृद्ध एवं असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न बूथों—केडु, लावागड़ा, कसमार, सलैया पूर्वी, सलैया पश्चिमी, कटांग, घुरे, हेरहंज सहित अन्य क्षेत्रों में भी जरूरतमंदों को कम्बल वितरण हेतु बूथ अध्यक्षों को भेजा गया, ताकि हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंच सके।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि रंजीत जायसवाल, विजय गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य मनीष जायसवाल, मंडल अध्यक्ष कन्हाई साव, श्यामलाल गोस्वामी, अवधेश यादव, अरविंद यादव, मनीष गुप्ता, राजेश साव, उमेश राम, कैलाश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।










