सिरका स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में तुलसी रोपण कार्यक्रम आयोजित

गिददी। कोयलांचल सिरका स्थित श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के प्रांगण में तुलसी रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने माता तुलसी की महिमा तथा भारतीय संस्कृति से जुड़े इसके महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। वक्ताओं ने कहा कि घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाना आवश्यक है, क्योंकि इसका धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय महत्व है। कार्यक्रम में रामाशीष प्रजापति, कमलेश कुमार, सीटू झा, सुमित कुमार, दुर्गा कुमार, आदर्श कुमार, राहुल कुमार सहित कई युवा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *