मनातू प्रखंड के उरूर गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

मनातू, पलामू: मनातू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चक पंचायत के ग्राम उरूर में ठंड को देखते हुए जरूरतमंद और असहाय लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय विधायक पांकी डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता के सौजन्य से संपन्न हुआ। बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान कंबल वितरण में छोटू कुमार, आनंद कुमार, मुकेश कुमार, विजय कुमार, आशीष कुमार, भोला यादव सहित कई विधायक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर जरूरतमंद लोगों तक कंबल पहुंचाने में सहयोग किया। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने इस मानवीय पहल के लिए विधायक के प्रति आभार जताया।
इस मौके पर मनातू विधायक प्रतिनिधि उदेश कुमार यादव ने बताया कि पूरे मनातू प्रखंड में माननीय पांकी विधायक के निर्देश पर ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रखंड के हर पंचायत और गांव में असहाय, वृद्ध, और जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर घर-घर जाकर कंबल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान में एक-एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ जुटा हुआ है।
उदेश कुमार यादव ने आगे कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और बेसहारा लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ऐसे में विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता का यह प्रयास समाज के कमजोर वर्गों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब तक ठंड का प्रकोप रहेगा, तब तक यह अभियान जारी रहेगा और कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड से परेशान न रहे, इसका पूरा प्रयास किया जाएगा।
ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कंबल मिलने से उन्हें ठंड के दिनों में काफी सहूलियत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *