ईचागढ़: शहीद निर्मल महतो का 75 वां जन्म जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

ईचागढ़- ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के मिलन चौक में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष असह झारखंड आंदोलन के प्रखर आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो का 75 वां जन्म जयंती मनाई गई। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जय झारखंड, निर्मल दा तुमाई भुली नाई ,भुलबो नाई,निर्मल महतो अमर रहे आदि नारे लगा रहे थे। वहीं समाज सेवी सह झारखंड आंदोलनकारी राम प्रसाद महतो ने शहीद निर्मल महतो के संघर्ष और बलीदान के संबंध में प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि निर्मल महतो झारखंड आंदोलन के प्रखर नेता, गरीबों का मसीहा से अदम्य साहसी वीर थे। वे झामुमो के केन्द्रीय अध्यक्ष भी रह चुके थे। श्रद्धांजलि सभा में अघोर प्रसाद महतो,रामेश्वर उरांव,विपदतारण लायेक,दयाल सिंह मुण्डा,प्रल्हाद महतो,विभूति महतो,नेपाल महतो,दिलीप दास,शालीम अंसारी ,सेरायुद्धला अंसारी,लाल सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *