पोचरा के एसेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस

बरकाकाना।रामगढ़ पतरातु मुख्य मार्ग पोचरा स्थित एसेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च में क्रिसमस धुमधाम से मनाया गया।इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,जिसमें उपस्थित लोगो ने लुत्फ उठाया।क्रिसमस को लेकर चरणी को आकर्षक ढंग से संजाया गया। बुधवार देर रात से ही चर्च में विशेष प्रार्थना सभा के साथ कई धार्मिक आयोजन किये गए।बोनफायर कर प्रभु यीशु के जन्म पर गीत-संगीत व नृत्य किया गया।मध्यरात्री से ही लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दी।मौके पर उपस्थित पास्टर अजहर मसीह ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह जगत में प्रेम,शांति, आनंद लेकर आयें है।प्रभु यीशु का जन्म हर एक निर्बल व्यक्ति को बलवान बनाने,पाप से बाहर निकालने,बुरी आदतों से आजाद कराने के लिए हुआ है।वही पास्टर पॉल डेविड मसीह ने कहा कि प्रभु यीशु धर्म स्थापित करने नहीं बल्कि मनुष्य को एक अच्छा जीवन देने के लिए इस दुनिया में आयें।क्रिसमस के दौरान चर्च में बच्चों व उपस्थित लोगों द्वारा प्रभु यीशु से जुड़ी कथा का जीवंत नाटक प्रस्तुत किया,जिसके बाद सभी के बीच केक बांटा गया।मौके पर पास्टर अल्फा मसीह,रजनीगंधा मसीह, संस्कृति कदम,आइशा एलिस, एरोन डेविड, शिफा,काजल, संगीता,रिया,मेलशन,राजरानी, अनिश,अमन,नीरज सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *