सिद्दो-कान्हु क्लब कदमपुर की फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले का किया उद्घाटन
प्रखंड पंचायत खांपुर अंतर्गत ग्राम कदमपुर स्थित फुटबॉल मैदान में सिद्दो-कान्हु क्लब कदमपुर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने फुटबॉल को हवा में उछालकर किया। उपासना मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अबुआ सरकार खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। खिलाड़ियों को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन करना चाहिए। फाइनल मुकाबला एफसी किंग टाइगर एवं एफसी संताल दिसोम के बीच खेला गया। मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा। जिसका निर्णय पेनाल्टी शूटआउट से हुआ। पेनाल्टी में एफसी किंग टाइगर की टीम ने एक गोल से निर्णायक बढ़त बनाकर जीत दर्ज किया। विजेता टीम एफसी किंग टाइगर को एक लाख रुपये नकद तथा उपविजेता टीम एफसी संताल दिसोम को 80 हजार रुपये नकद पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड सह सचिव अभिषेक कुमार सिंह उर्फ गोलक, पप्पु अंसारी, ग्राम प्रधान प्रधान सोरेन, ठाकुर किस्कू, फुलीन हांसदा, कालेश्वर सोरेन, क्लब अध्यक्ष नागेश्वर मरांडी, सचिव मेंशन हेम्ब्रम, उपाध्यक्ष पवन टुडू मौजूद थे।










