कोल्हान विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज एथलेटिक्स 2025 का आगाज परेड ग्राउंड मौभांडार में

आज मंगलवार को कोल्हान विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 का रंगारंग शुभारंभ मौभंडार के परेड ग्राउंड में हुआ। घाटशिला महाविद्यालय घाटशिला द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में के उद्घाटन समारोह में घाटशिला महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ दिलचंद राम और विशिष्ट आमंत्रित के रूप में आई सी सी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बीरेंद्र नारायण सिंहदेव, स्पोर्ट्स क्लब के महासचिव एन के राय, मास्टर एथलीट प्रताप कुमार अधिकारी ने संयुक्त रूप कोल्हान विश्वविद्यालय और घाटशिला महाविद्यालय का झंडा फहराकर एवं बैलून उड़ाकर किया। इसके पूर्व घाटशिला महाविद्यालय के एन सी सी और खिलाड़ियों के साथ सभी महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने फ्लैग मार्च किया ।
उद्घाटन संबोधन देते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ दिलचंद राम ने कहा कि सभी खिलाड़ी पूर्ण खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। हमारी शुभकामना है कि आप सभी अपनी मेहनत से अपने कॉलेज और कोल्हान विश्वविद्यालय का नाम रौशन करें।
समारोह को बीरेंद्र नारायण सिंहदेव ने भी संबोधित करते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामना दी और घाटशिला महाविद्यालय को बेहतरीन आयोजन के लिए बधाई दिया।
प्रथम दिन की प्रतियोगिता की शुरुआत महिला एवं पुरुषों के 5000 मीटर दौड़ से शुरू हुई। उसके बाद 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 4/400 रिले रेस एवं शॉर्ट पट और जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।
प्रतियोगिता का संचालन जे आर डी के खेल विशेषज्ञों ने किया।
खेल के दौरान घाटशिला के पार्षद करण सिंह, आई सी सी के पर्यावरण प्रबंधक डॉ सोहनी सिन्हा एवं घाटशिला महाविद्यालय के पूर्व छात्र एवं एथलीट आनंद भट्टाचार्य जी शामिल हुए। सभी विशिष्ट आमंत्रितों को प्राचार्य ने पौधा देकर और अंगवस्त्र ओढ़कर स्वागत और सम्मान किया।
शेष सभी प्रतियोगिताएं का आयोजन कल दिनांक 24 दिसंबर को होगा। पुरस्कार वितरण समारोह साध्य 3.30 बजे से प्रारंभ होगा। मुख्य आमंत्रित के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ राजेंद्र भारती शामिल होंगे।
प्रतियोगिता के व्यवस्था में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी और एन सी सी कैडेट्स ने सक्रिय भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन आई सी सी प्रशासन ने भी भरपूर सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *