जेएसएलपीएस ने नई चेतना पहल बदलाव के तहत निकाली जागरूकता रैली

नई चेतना 4.0 पहल बदलाव के अंतर्गत जेएसएलपीएस के तत्वावधान में मंगलवार को जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील वर्मा द्वारा जेपी चौक से हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की गई। संकुल संगठन, ग्राम संगठन की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
जन जागरूकता रैली शहर के जे पी चौक से शुरू होकर अम्बेडकर चौक, गाँधी चौक से होते हुए पटेल चौक पर संपन्न हुआ। महिलाओं के नारे से जपला की सड़कें गूंज उठी।
प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील वर्मा ने कहा कि समाज में कुरीतियों को मिटाने, बाल विवाह रोकने के लिए जे एस एल पी एस की कार्य सराहनीय है। समाज में यह जागरूकता सभी वर्ग के मिलाओ के लिए जरूरी है।
बाल विवाह को मिटाने, बाल विवाह न करने, अंध विश्वास मिटाने, डायन प्रथाओं को मिटाने, लैंगिक हिंसा को रोकने के नारे बुलंद आवाज में लगाते हुए गालियों से गुजरी।
समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने का संकल्प लिया गया। शहर में लगातार ऐसी घटनाओं ने समाज को एक फिर से झकझोरा है। माँ के द्वारा बेटी की हत्या कर कलेजा खाने और जन्मजात ल़डकियों की हत्या की घटनाओं से जिला प्रशासन ने भी अपनी चिंता जाहिर की है। जिला उपायुक्त महोदया द्वारा भी जन जागरूकता अभियान और रैली करने का निर्देश दिया था। मौके पर जिला प्रबंधक मिथिलेश कुमार, प्रवीण कुमार, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अंजनी कुमार, सामुदायिक संगठन कर्ता बलवंत कुमार,अजित सिंह, उर्मिला देवी, सुनील सिंह, रवि रंजन, अजित कुमार, विकास कुमार और जेएसएलपीएस के जेंडर सीआरपी, सक्रिय महिला एवं सभी कैडर की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *