सैकड़ों गर्म वस्त्रों का वितरण, जरूरतमंदों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

मनिका लातेहार मनिका ।प्रखंड पंचायत के ग्राम नावाहीह में भुईयां समाज के बीच मंगलवार को कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाजसेवी सतबरवा निवासी निर्दोष कुमार के सहयोग से सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। इस दौरान गरीब, असहाय, वृद्ध एवं बच्चों को कंबल, स्वेटर और जैकेट प्रदान किए गए। और शिक्षा के प्रति नशा से बचने के लिए जागृत किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि ठंड के मौसम में यह पहल जरूरतमंदों के लिए काफी राहत भरी है। ग्रामीणों ने वितरण कार्य की सराहना करते हुए समाजसेवी निर्दोष कुमार को आभार व्यक्त किया। निर्दोष कुमार ने कहा कि आगे भी जरूरतमंदों की मदद का यह अभियान जारी रहेगा। मौके पर निर्दोष कुमार, नावाडीह के विजय सिंह, नारायण भुईयां, वीरेंद्र भुईयां, सूरजसिंह, राजू भुईयां मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *