शोक संतप्त परिवार से मिले रामगढ़ चैम्बर अध्यक्ष व्यवसायी सुरेश केशरी के पिता के निधन पर जताई गहरी संवेदना
भुरकुंडा।भुरकुंडा के व्यवसायी एवं रामगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स की उपसमिति के सदस्य सुरेश केशरी के पिता झनकू साव के निधन पर रामगढ़ चैम्बर के अध्यक्ष मंजीत साहनी ने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर गहरी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष मंजीत साहनी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में चैम्बर परिवार पूरी मजबूती के साथ शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। संवेदना व्यक्त करने वालों में इंद्रजीत सिंह पाले, प्रदीप कुमार सिंह, बिनय कुमार सिंह, अशोक सोनी, किशोरी वर्मा, श्याम किशोर सिंह, अशोक कुमार, जयप्रकाश सिंह, विजय वर्णवाल, अजय कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने दिवंगत झनकू साव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की।










