झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री योगेन्द्र प्रसाद पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय से की शिष्टाचार भेंट

बालूमाथ। झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने यूनियन के संयोजक रजत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री योगेन्द्र प्रसाद एवम पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने यूनियन की विभिन्न गतिविधियों और पत्रकारों के हितों में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान यूनियन द्वारा आगामी 31 जनवरी और 1 फरवरी को आयोजित होने वाले पत्रकार सम्मेलन की रूपरेखा साझा की गई। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष जावेद अख्तर, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार जायसवाल, संदीप मिश्रा सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *