क्रिसमस गैदरिंग पदाधिकारी व मसीह समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा
जिदातो मिशन स्कूल परिसर में सोमवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में क्रिश्चियन समुदाय के लोग शामिल हुए। युवाओं, बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उद्घाटन दीप और कैंडल जलाकर किया गया। अतिथि के रूप में अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, रेव्हरन इमानुएल चित्रकार, शर्मिला सोरेन, स्टीफन सोरेन शामिल है। प्रभू यीशु मसीह के संदेशों को बताया गया। कहा गया कि यीशु मसीह का जन्म पूरे विश्व में शांति के लिए हुआ। प्रभू यीशु मसीह ने विश्व को शांति का संदेश दिया।इस दौरान प्रभू यीशु मसीह के जन्म से लेकर उनकी पूरी जीवनी के मुख्य पहलुओं और प्रभू के वाणियों को रखा गया। क्रिसमस के खास अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। प्रभू यीशु मसीह के जीवनी पर आधारित नाटक का मंचन किया। क्रिसमस गीत और नृत्यों से सबका मन मोह लिया। मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षिकाओं ने सामुहिक नृत्य प्रस्तुत किया। मौके पर विद्यालय के सचिव शुक्ला दत्ता, प्रधानाध्यापिका एलेन मेरीना हेम्ब्रम, कोणिका मरांडी, नीतू हाजरा, सुमित कुमार के अलावे अन्य मौजूद थे।









